रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में उपस्थित महिला प्रशिक्षुओं एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा तथा आरटीसी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के निर्देश दिए, साथ ही व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/टांडा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.