रामपुर: जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबन्ध एवं कठोर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से टास्क फोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों के प्रमुख चौराहों पर चेक प्वाइंट स्थापित करते हुए पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा प्रतिदिन रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक सघन एवं प्रभावी चेकिंग अभियान अनिवार्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेकिंग के दौरान किसी भी अवैध वाहन, अवैध खनन सामग्री से लदे वाहन, ओवरलोड वाहन अथवा संदिग्ध गतिविधियों को अनदेखा करना गंभीर दायित्वहीनता एवं कदाचार की श्रेणी में माना जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संयुक्त जांच दल द्वारा नियम विरुद्ध ओवरलोड खनिज पदार्थों के परिवहन में संलिप्त मालवाहक वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीजर की कार्यवाही की जाए। बिना नम्बर प्लेट के वाहनों पर भी कठोर कार्यवाही की जाए तथा किसी भी दशा में ओवरलोडिंग की अनुमति न दी जाए।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी वाहन द्वारा खनिज अथवा अन्य सामग्री के परिवहन हेतु वाहन की बॉडी को अनाधिकृत रूप से बढ़ाया गया है, तो ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनकी फिटनेस निरस्त एवं पंजीयन निलंबित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने चेक प्वाइंटों पर तैनात कर्मियों की सुविधा एवं शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए अलाव आदि की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा नितिन मदान, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारीगण उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
