तलवाड़ा खुर्द में गंगा दिवस, जन्माष्टमी और महाराज गुरदयाल सिंह जी के जन्मदिवस पर रक्तदान कैंप, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Ellenabad,(डॉ एम पी भार्गव ): खंड के गांव तलवाड़ा खुर्द के महाराजा जंग सिंह गुरुद्वारा में गंगा दिवस, स्वर्गीय महाराज गुरदयाल सिंह जी के जन्मदिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान किया गया।

यह कैंप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और भारत विकास परिषद, तलवाड़ा खुर्द शाखा के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। इसका उद्घाटन गुरुद्वारा धर्मकोट के गद्दीनशीन बाबा कौर सिंह जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण छाबड़ा और गांव के नंबरदार बलदेव कृष्ण तलवाड़ा ने की।

महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
इस शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपने प्रवचनों में बाबा कौर सिंह जी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी को जीवनदान देना ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। जो व्यक्ति रक्तदान करता है, वह सबसे बड़े पुण्य का भागी बनता है। उन्होंने कहा कि जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान करना चाहिए, नेत्रदान भी किसी को नई जिंदगी देता है। हर व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में भाग लेना चाहिए।

समाजसेवी रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी हरबंस लाल सरदाना, दर्शन छाबड़ा, नानक चंद सरदाना, सुनील गोयल, महेंद्र सुकीजा, हिमांशु मेहता, गुरदेव सिंह बराड़, दर्शन सिंह बराड़, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नक्षत्र सिंह बराड़, रणधीर सिंह बराड़ सहित 140 बार रक्तदान कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना चुके अमर सिंह धानक भी विशेष रूप से पहुंचे।

अंत में बाबा जी ने कहा कि हमें संत गुरदयाल सिंह जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहिए, ताकि समाज में खुशहाली आ सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.