बाबा जीवन सिंह जी के 365वें जन्मोत्सव पर 20 को गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में होगा मुख्य समारोह

Ellenabad, (एम पी भार्गव): श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में शुक्रवार को बाबा जीवन सिंह जी के 365वें जन्म पर्व समारोह की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक मुख्य सेवादार बाबा जगतार सिंह जी के सानिध्य में हुई। इसमें समारोह में संगत की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को गुरमत भावना के अनुरूप सफल बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जानकारी देते हुए सविंद्र सिंह गिल ने बताया कि मुख्य समारोह 20 सितंबर को श्री गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, सिरसा में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। इस दौरान बाबा जगतार सिंह जी को समारोह का निमंत्रण पत्र भी भेंट किया गया।

उन्होंने कहा कि बाबा जीवन सिंह जी का जीवन वीरता, सेवा, त्याग और गुरु के प्रति समर्पण की मिसाल है। युवा पीढ़ी को उनके महान जीवन और शहादत से परिचित करवाना बहुत जरूरी है।

बैठक में HSGMC सदस्यों सहित अन्य सेवादार और प्रमुख नेता मौजूद रहे। अंत में संगत से परिवार सहित समारोह में शामिल होने की अपील की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.