तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर मिठाई बांटा गया

समस्तीपुर । देश में भाजपा की शानदार जीत पर पूर्व प्रमुख सह भाजपा वरिष्ट नेता सुभाष चन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को रंग गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया । सुरहा बसंतपुर पंचायत के मालदह ठाकुरवाड़ी पर अयोजित बैठक में पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता सुभाष चन्द्र यादव ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी चरण सिंह जी के जयंती पर सभी किसान बंधू को बधाई देते हुए भाजपा द्वारा चलाया जा रहा पीएम विश्वकर्मा योजना, विकास की गाथा विजय संकल्प रथ यात्रा पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा किया ।

मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गायत्री सिंह, महामंत्री अशोक प्रसाद रमन जी, धर्मेन्द्र सिंह बुच्ची, अमरनाथ कुमार, युगल किशोर सिंह, श्याम सुन्दर पासवान, डाo जय जय राम यादव,चौहान जी, दीपक यादव, लखनदेव यादव, उमेश यादव,जितेन्द्र यादव, रोहित कुमार गुप्ता, ऋषिराज यादव, अर्जुन पंडित, राम यतन पासवान, विजय पाठक, सौरव सुमन, प्रेम पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.