पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने तीन इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले

रामपुर। Vidya Sagar Mishra, पुलिस अधीक्षक रामपुर ने जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से तीन इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह आदेश बीती रात जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर ओमकार सिंह को शहर कोतवाली से स्थानांतरित कर थाना सिविल लाइंस का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सिविल लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर संजीव कुमार को स्वार कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, स्वार कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को स्थानांतरित कर शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए तैनात प्रभारी निरीक्षकों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.