रामराज। रामराज थाने में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ जानसठ ने जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु रामराज पुलिस को निर्देशित किया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में रामराज थाने में आयोजित समाधान दिवस में अचानक पहुचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ जानसठ को देखकर थाने में हड़कम्प मच गया। समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ जानसठ द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियो व कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा समाधान दिवस में मौजूद समस्त अधिकारियो व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियो तथा कर्मचारियों व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। समाधान दिवस के अंत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस में आई समस्याओं को जानकर उनका तत्काल निस्तारण किया जाए साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखा जाए। वही थाने की लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी रामराज सीता सिंह व सम्बंधित आईओ को भी निर्देशित किया गया।
