पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण कर आरटीसी तैयारियों का लिया जायजा
रामपुर: 12 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया गया। निरीक्षण के अंतर्गत आरटीसी बैरक, भोजनालय, नवनिर्मित आवास, शौचालय, क्लासरूम एवं निर्माणाधीन भवनों की विस्तृत जांच की गई। अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित की जा सके।
सेवानिवृत्त निरीक्षक हरेन्द्र पाल को राष्ट्रपति पदक से किया गया सम्मानित
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सेवानिवृत्त निरीक्षक हरेन्द्र पाल (पूर्व प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर) को उनके उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रपति पदक/प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर समेत अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य किया।
