सुनैना चौटाला ने घोषित की इनेलो महिला विंग की जिला कार्यकारिणी, ममता रानी को सौंपा प्रधान महासचिव का दायित्व

ऐलनाबाद,22 जून (एम पी भार्गव ) इंडियन नेशनल लोकदल की प्रदेश महिला प्रभारी सुनैना चौटाला ने रविवार को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो की वरिष्ठ नेत्री कांता चौटाला, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला व जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला से विमर्श और इनेलो महिला विंग की प्रदेश संयोजिका तनुजा कुरुक्षेत्र, इनेलो महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुभद्रा देवी व इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा की उपस्थिति में जिला महिला विंग की कार्यकारिणी घोषित की। डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में घोषित कार्यकारिणी में कमलेश शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है जबकि बिमला भाकर, संतोष रानी, सरोज रानी, सरोज साहु, जीवन कौर, मंजीत कौर पूर्व सरपंच, कुलविंद्र कौर व दर्शना देवी को उपप्रधान बनाया गया है। वहीं ममता रानी को जिला महिला विंग की प्रधान महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार करुणा देवी, मंजु चोयल सरपंच, भप्पो देवी, सावित्री देवी, मोनिका पूर्व पार्षद, दीपिका मेहता, सीमा धायल, कविता रानी सरपंच, सिमरजीत कौर, मंजु नेहरा को महासचिव बनाया गया है।

उधर सुमन, सिमरजीत कौर, पूनम खोड पूर्व चेयरमैन, वर्षा देवी, मंजुबाला सरपंच, पिंकी, सावित्री, सीमा, सीता देवी, मीनू रानी व संतोष पूनिया को सचिव व शम्मी बादल को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। विजय लक्ष्मी को जहां कोषाध्यक्ष बनाया गया है तो सुनीता गोदारा को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी गई है। इसी प्रकार सरोज स्वामी को सिरसा, विनोद कुमारी सरपंच को ऐलनाबाद, वीरपाल कौर को रानियां, सुमन को डबवाली व सोनिया को कालांवाली हलकाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार डॉ. सुमन गोदारा को सिरसा, शर्मिला देवी को ऐलनाबाद, सीमा को रानियां, पूजा को डबवाली व कांता रानी को कालांवाली का शहरी अध्यक्ष बनाया गया है। उपरोक्त के अलावा कमलेश सोनी, अनीता, मंजु देवी, सोमा, ज्योति, राजपाल कौर, सुखपाल कौर, मूर्ति, सुमन व वीरपाल कौर को महिला विंग की कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मौके पर इनेलो के डबवाली हलकाध्यक्ष मंदर ओढां, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष होशियार सिंह खोड, सिरसा हलकाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, रानियां के हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह, इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, भगवान कोटली, विनोद रोज भरोखां व प्रवीण बाना भी मौजूद थे।
 
प्रदेश महिला संगठन की भी पदाधिकारी घोषित
इस दौरान इनेलो प्रदेश महिला प्रभारी सुनैना चौटाला ने प्रादेशिक संगठन में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की। इनमें हरमीत कंबोज को इनेलो महिला संगठन की प्रदेश महासचिव, आशा वाल्मीकि व पूनम मेहता को संयुक्त रूप से प्रदेश सचिव व पूनम गुडियाखेड़ा को प्रदेश उपप्रधान पद का दायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार सुशीला शर्मा व संतोष नरूला को संयुक्त रूप से इनेलो महिला संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.