परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, आशुतोष निरंजन(आई.ए.एस.)द्वारा शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का निरीक्षण किया गया,परिवहन आयुक्त द्वारा सभी पटलो के कार्यों को चेक किया गया, पटल लिपिक द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई, कार्य की पेंडेंसी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई, निर्देशित किया गया कि पेंडेंसी को समय से निस्तारित करें,कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया, साथ ही रिकॉर्ड रूम एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निरीक्षण किया गया,कार्यालय में रिनोवेशन का कार्य कार्यदाई संस्था के द्वारा किया जा रहा है हिदायत दी गई की कार्य पूर्ण होने पर रिकॉर्ड रखरखाव ठीक से करें, कार्यालय की साफ-सफाई दुरुस्त रखें,सरकार की मनसा एवं जारी निर्देशों के क्रम के अनुसार कार्य का निस्तारण समय से करें, बकाए के वाहनों के नोटिस एवं रिकवरी समय से भेजते रहें,साथ ही जनपद में एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया गया, सेंसर युक्त ट्रैक पर टेस्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा की गई, सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण की स्थिति एवं क्लासरूम एवं डिस्प्ले रूम का निरीक्षण किया गया,स्कूल संचालक को हिदायत दी गई की जन सामान्य को अच्छी से अच्छी सुविधा दी जाए, प्रशिक्षण देने में किसी प्रकार की कमी ने की जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके,निरीक्षण के दौरान कमल गुप्ता, उप परिवहन, बरेली परिक्षेत्र, प्रणव झा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली मंडल, पंकज सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बरेली मंडल, हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन)बदायूं, अभिनव चौधरी माल/यात्री कर अधिकारी, बदायूं एवं समस्त परिवहन कार्यालय बदायूं के कर्मचारी उपस्थित रहे
