फरीदाबाद NIT-3 में सड़क पर बैठी गाय बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार आशु की मौत, देखें विडियो

फरीदाबाद। शिवरात्रि के पावन दिन फरीदाबाद के NIT-3 क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 3 बजे अचानक सड़क पर बैठी गाय के सामने आ जाने से स्कूटी सवार आशु की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आशु एक छोटे कारोबारी थे और अपने परिवार का सहारा थे। उनकी शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इस दर्दनाक घटना ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या और उनकी रोकथाम को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि इस हादसे की जिम्मेदारी किसकी है?
क्या नगर निगम, जो शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए जिम्मेदार है?
या फिर वह व्यवस्था, जो हादसों के बाद ही जागती है?

स्थानीय स्तर पर प्रशासन से मांग उठ रही है कि फरीदाबाद को जल्द से जल्द आवारा पशु मुक्त शहर बनाने के लिए ठोस और प्रभावी अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न सहना पड़े।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.