19 मार्च को राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन का बदायूँ दौरा

बदायूँ, 17 मार्च: जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन बदायूँ आ रही हैं। वह पूर्वान्हन 11:00 बजे जनपद बदायूँ में महिला जनसुनवाई का आयोजन करेंगी, जो लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में होगी। इसके अलावा, वह जिला कारागार बदायूँ में महिला बन्दी गृह का निरीक्षण करेंगी और जनपद स्तर पर चिन्हित आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण करेंगी।

अभय कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसुनवाई, महिला बन्दी गृह निरीक्षण और आंगनबाड़ी केन्द्र निरीक्षण में ससमय भाग लें और सभी आवश्यक सूचनाएं तैयार रखें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.