तेज रफ़्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर , गंभीर घायल

सिकंदराबाद ।तेज रफ़्तार बाइक सवार ने महिला को भयंकर टक्कर मार दी जिससे गंभीर घायल होने पर महिला को हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया।
शनिवार को पत्थरवाड़ा निवासी पत्रकार मनोज गौतम की माताजी शांति देवी (उम्र 70 वर्ष ) अपने घर के बाहर धूप में बैठी हुई थी , तभी गली में आ रहे तेज रफ़्तार बाइक सवार ने उनकी माताजी को टक्कर मार दी ,जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गयी। उनको उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया। युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे दी गई है । पुलिस ने कहा है कि जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.