सौलत पब्लिक लाइब्रेरी रामपुर के 91वें स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रामपुर। रामपुर की ऐतिहासिक सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर हिमायतुल्लाह खान हाल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न मदरसों, स्कूलों और अन्य शैक्षिक संस्थानों के कुल 102 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महमूद अली खान (अध्यक्ष, सौलत पब्लिक लाइब्रेरी) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व ताहिर अंजुम मौजूद रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ तिलावत-ए-क़ुरआन पाक से हुआ।

प्रतियोगिता के विषय और जज

भाषण प्रतियोगिता दो वर्गों—जूनियर और सीनियर में आयोजित हुई।

जूनियर वर्ग का विषय रहा “हमारी किताबें हमारी दोस्त”

सीनियर वर्ग का विषय रहा “रिवायती लाइब्रेरी बनाम डिजिटल लाइब्रेरी”

जज के रूप में मशहूर साहित्यकार डॉ. रबाब अंजुम, अलिफ नाजिम, सैयद मजहर उल हक़ एडवोकेट, असरार अहमद, डॉ. महफूज़ अली और डॉ. तबस्सुम साबिर उपस्थित रहे।

आयोजन और संचालन

भाषण प्रतियोगिता का संचालन हुसैन मंजूर और इरम नाज़ ने किया। कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. सैयद अनवार उल हसन कादरी, जुबैद खां और लाइब्रेरी प्रवक्ता ज़ीशान मोहम्मद खां मुराद ने अतिथियों का स्वागत किया।
लाइब्रेरी के सचिव डॉ. अदनान ज़ियाई ने बताया कि प्रतियोगिता में मदरसा जामिया उल उलूम फुरकानिया, मदरसा अरबिया फैजुल उलूम थाना टीन, दयावती मोदी अकादमी, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्काईलार्क पब्लिक स्कूल, ब्लू अंब्रेला स्कूल, राइज अकादमी सहित कई मदरसों और स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद असलम जावेद क़ासमी, आल अहमद खां सुरुर, डॉ. मेहंदी हसन, डॉ. सैयद जाफर शाह, डॉ. अब्दुल रऊफ खां, हाफिज सदीद अहमद खान, शाहिद अली खान, मजहर मोइन खान (लाइब्रेरियन), शहजादा रिजवान खान, इरफान उर रहमान खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.