लोकसभा चुनाव के बाद सपा होगी साफ, कांग्रेस खो रही जनाधार: राजनाथ सिंह

जहाँगीराबाद – बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जहांगीराबाद स्थित अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक संजय शर्मा, देवेंद्र सिंह लोधी, चंद्रपाल सिंह लोधी, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह चौधरी ने चांदी का मुकुट पहनकर और गदा आदि भेंट कर भव्य स्वागत किया। चांदी के मुकुट को उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान को यह कहते हुए सौंप दिया कि गरीब बेटियों की शादी में इन मुकुटों की पाजेब बनवाकर उन्हें भेंट कर देना, यही मेरा और देश का सम्मान होगा। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था वह पूरा कर दिया। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है। इससे पहले भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री का जोरदार स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को अभिवादन किया। रक्षामंत्री ने कहा ‘2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरूप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। लोकसभा चुनाव के बाद लोग पूछेंगे कि सपा कौन, क्योंकि सपा समाप्तवादी पार्टी है। लोग पूछेंगे कि कांग्रेस कौन? यह हालत इन लोगों की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.