बदायूं रसाज ग्रुप के चेयरमैन के अवास पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और सांसद आदित्य यादव
सोमवार को सपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी हाजी रईस अहमद रसाज ग्रुप के चेयर मैन के आवास पर पहुंचे जहां उनका फूल मालाएं डाल कर भव्य स्वागत किया गया और साथ ही रसाज ग्रुप के ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनपद में समाजवादी पार्टी में जो गुटबाजी आदि चल रही है उसको समाप्त करना है तथा संगठन को मजबूत करना है अब जल्द ही नये संगठन का विस्तार करना है और नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी और धरातल स्तर जैसे बूथ स्तर पर सेक्टर स्तर पर ब्लाक स्तर क्षेत्र स्तर पर जनपद स्तर पर कुछ करने वाले कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जायेगी इस बार अच्छे से हिदायत दे दी गयी है सैफई या लखनऊ जाकर सोशल मीडिया पर फोटो डालकर इस बार काम चलने वाला नहीं है जमीनी स्तर पर जो काम किया है वो दिखाना होगा और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को फिर यूपी का सीएम बनाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी रईस ने अपने विचार रखे उन्होंने कहा सारे मतभेद भुलाकर पार्टी हित में जुटना है पार्टी को मजबूत करना है इन्होने आने वाले अतिथियों का गिफ्ट देकर स्वागत किया जिसमें पूर्व विधायक हाजी बिट्टन सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव फखरे अहमद शोबी सुरेश पाल सिंह चौहान सपा के कर्मठ सिपाही मोहम्मद याकूब सैफी बबलू भूरे इबादुर रहमान ठेकेदार अनवर आलम एडवोकेट सलीम अहमद एडवोकेट सईद अंसारी सुनीता पाल एंव अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
