ग्राम पंचायत चंदपुरा गऊपुरा में बन रहा नाला
पूर्व में दैनिक भास्कर के द्वारा प्रकाशित हुई खबर का दिखने लगा जमीनी स्तर पर असर
कासगंज जनपद सोरों विकासखंड की ग्राम पंचायत चंद्पुरा गऊपुरा के गांव नगला पल्टू में भास्कर रिपोर्टिंग का दिखने लगा असर आपको बताते चलें पूर्व में दैनिक भास्कर के द्वारा इस ग्राम पंचायत की खबरें प्रकाशित की गई थी जिसमें गांव की नालियां पानी सड़कों पर कीचड़ और अन्य समस्याओं को भी प्रकाशित किया लेकिन खबर प्रकाशित होने के कुछ महीनो बाद ही ग्राम प्रतिनिधि के द्वारा जिसको संज्ञान में लेकर काम कराया जा रहा है और लोगों को उनकी समस्याओं से निजात मिलना संभव हो पा रहा है पहले गांव में सड़कों पर कीचड़ पानी जमा हो जाता था जिससे सड़क के आसपास दोनों के नारों पर बने घरों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब इतना चौड़ा नाला बन रहा है जिससे पानी की निकासी का समाधान पूरी तरह से सुनिश्चित हो गया है और आसपास के रहने वाले घरों को इस समस्या से निजात अवश्य मिल जाएगा भास्कर टीम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार मौर्य से बातचीत की तो उन्होंने बताया हमारे ग्राम पंचायत मैं हमारे द्वारा जहां भी कमियां रह रही है उनका हम निराकरण कर रहे हैं और करते रहेंगे हमारा पूरा दे अपनी ग्राम पंचायत की आम जनता के लिए समर्पित है
