एस.पी. दीपक सहारण ने पुलिस लाइन सिरसा के परेड़ ग्राउंड में पंहचकर साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली
परेड़ निरीक्षण,उपरांत सभी पुलिस कर्मियों को नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाने के निर्देश दिए
ऐलनाबाद ,सिरसा.27 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ).पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने पुलिस लाइन सिरसा के परेड़ ग्राउंड में आयोजित सप्ताहिक जनरल परेड की सलामी लेकर परेड़ का निरीक्षण किया । जनरल परेड़ के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अपराध एवं अपराधियों तथा नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि समाज को नशामुक्त करने व अपराध नियंत्रण के लिए एकजुट होकर कार्य करने चाहिए,ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए । उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें तथा अपराध एवं अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसें । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है और युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है । उन्होंने पुलिस अथिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिरसा पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करें । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ अभियान चलाए और नशे में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें । उन्होंने कहा की नशे की काली कमाई से संपति अर्जित करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट किया जाए। पुलिस अधीकक्ष दीपक सहारण ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को अहम जिम्मेवारी लेनी होगी । उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करें और युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि रात्रि गश्त व नाकाबंदी के दौरान सभी पुलिस कर्मचारी रिफ्लेक्टर जैकेट पहने हुए हो तथा रात्रि नाकाबंदी के दौरान नाका पर बैरिकेट सही तरीके से लगे हो तथा प्रत्येक वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग होनी चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी हुए कहा कि मादक पदार्थ तस्करी व सम्पति विरुध अपराधियों व आदतन अपराधियों तथा नशा तस्कर जो जेल से बाहर आये है ,उन पर कड़ी निगरानी रखें । प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए हरसम्भव प्रयत्न करना चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने जरनल परेड़ में शामिल होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो से कहा कि लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त नहीं होगी । उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस जवानों को नेक नियति व ईमानदारी से मिलकर काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए हमेशा समाज हित के कार्यों बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनकी सुनवाई कर शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने की कोशिश करनी चाहिए ।
