- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ रघुराज सिंह
सोनभद्र (बीजपुर)। एनटीपीसी रिहंद में बुधवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। प्लांट परिसर स्थित सीआरएफ बिल्डिंग स्टेज-1 को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहाँ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया। पूजा समारोह में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। पूजा उपरांत उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना के पर्यावरण एवं राख उपयोगिता, टीएसी, एफईएस, आईटी सहित विभिन्न विभागों और संविदा कंपनियों के कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया।
पूजा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, यूनियनों व एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन कार्य संस्कृति, परंपरा और सौहार्द का प्रतीक बनकर सहयोग और आस्था का संदेश देता रहा।
