- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
सोनभद्र (घोरावल)। शिक्षा क्षेत्र घोरावल के परिषदीय विद्यालय केवली परिसर में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत लहास की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि दो दिनों तक चले इस आयोजन में विभिन्न खेलों — दौड़, कबड्डी, खो-खो, आदि में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता, जो डायट परिसर में आयोजित होगी, में भाग लेंगे।
कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। बता दें कि प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार को विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य और ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों के बीच आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, महामंत्री इंद्रप्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौसर जहां, दीनबंधु त्रिपाठी, दिनेश दुबे, मयंक दुबे, संजय मिश्र, शिवशंकर, राजीव, नंदकुमार, लवकुश, अखिलेश सिंह, सुनील, राजेश पटेल, संतोष शुक्ला और अमित पांडेय सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
