सोनभद्र : जयंती पर गूंजे गीत, जुटे नेताओं के बीच भक्ति और जोश का संगम

  • वीरेंद्र कुमार संवाददाता

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर स्थित धरतीडोलवा ग्राम पंचायत के शिव मंदिर प्रांगण में बाबा चौहरमल की जयंती ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। बिहार सासाराम से आए भोला भगत ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अग्नि देव को प्रज्वलित किया और नंगे पांव अग्नि में प्रवेश किया, जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने भी अग्नि पार की। इस दौरान “बाबा चौहरमल की जय” और “अग्नि देवता की जय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भोला भगत ने बताया कि बाबा चौहरमल पासवान (दुसाध) समाज के महान लोकनायक और सामाजिक न्याय के प्रतीक माने जाते हैं, जिनकी वीर गाथाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।
दोपहर करीब 2 बजे से लोक गायक तुफान राज और राममूर्त ने गीत-संगीत के माध्यम से बाबा चौहरमल की वीर गाथाओं को प्रस्तुत कर माहौल को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण भारती, विशिष्ट अतिथि राजीव पासवान, अति विशिष्ट अतिथि रामनरेश पासवान, जवाहर पासवान समेत छोटेलाल पासवान, हरिकेश पासवान, गीता देवी पासवान, राम जी पासवान, ज्ञानमती पासवान, डॉक्टर चंद्रिका पासवान, बृज किशोर पासवान, धर्मराज पासवान, चंदन पासवान, दिलीप पासवान, देव कुमार पासवान, विजय पासवान, राधेश्याम पासवान, राजाराम पासवान सहित कई ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.