सोनभद्र: विवेक शिशु मंदिर विद्यालय में ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र (घोरावल)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा रविवार को प्रखंड घोरावल स्थित विवेक शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल सोनभद्र के जिला संयोजक शुभम कुमार ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए शुभम कुमार ने समाज में तेजी से फैल रही नशे की बुराइयों पर चिंता व्यक्त की और युवाओं से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है, इसलिए इससे दूरी बनाकर रखना ही सबसे बड़ा संकल्प है।

विद्यालय के सह-व्यवस्थापक विजय पाठक, विद्यालय के छात्र-छात्राएँ तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उत्साहपूर्वक रन फॉर हेल्थ में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज बनाने, स्वयं नशामुक्त रहने और राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। पूरा आयोजन अनुशासन, जोश और प्रेरणादायी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रखंड सह-संयोजक विवेक गुप्ता, नगर गौरक्षा प्रमुख किशन उमर, केवटा ग्राम संयोजक चंदू विश्वकर्मा, घोरावल नगर सह-संयोजक विवेक उमर, वार्ड संख्या 2 के सह संयोजक अनुराग राज, तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रहरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.