सोनभद्र: बांग्लादेश के खिलाफ जनआक्रोश रैली, बाजार रहा बंद

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/.अजीत पांडेय

बभनी (सोनभद्र) क्षेत्र के महुअरिया मोड़ चपकी में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को एक विशाल जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य धार्मिक संगठनों के आह्वान पर दोपहर करीब चार बजे निकाली गई, जिसमें बभनी, चपकी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
रैली के समर्थन में स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे महुअरिया मोड़ का पूरा बाजार क्षेत्र बंद रहा। रैली की शुरुआत महुअरिया मोड़ बाजार से हुई, जहां सैकड़ों लोग भगवा झंडों, बैनरों और तख्तियों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरते हुए चक चपकी हनुमान मंदिर तक पहुंचे।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करने की मांग की। मार्ग में मौजूद लोगों ने भी नारों के साथ रैली का समर्थन किया।
हनुमान मंदिर से लौटकर प्रदर्शनकारी पुनः महुअरिया मोड़ पहुंचे, जहां बांग्लादेश और यूनुस खान का पुतला दहन किया गया। पुतले को प्रतीकात्मक रूप से लाठी-डंडों और जूतों से पीटने के बाद आग के हवाले किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रैली में विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक शशिकांत दुबे, मनोज पाण्डेय, लालकेश कुशवाहा, लक्ष्मी गुप्ता, सतीश जायसवाल भोलू, प्यारे मोहन, दीपचंद केशरी, सत्य नारायण तिवारी, गौतम कुमार, रविन्द्र गुप्ता, आकाश जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, ताराचंद जायसवाल, ललित कुशवाहा, नीरज सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.