सोनभद्र : मेधावी छात्रों का सम्मान, बैग-बॉटल पाकर खिल उठे चेहरे

  • रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। पिंडारी ग्राम पंचायत क्षेत्र के डॉ. बी.आर. अंबेडकर पब्लिक स्कूल और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रत्येक कक्षा के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने स्कूल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग और बॉटल वितरित कर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में अमरेश तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम होना बेहद सराहनीय है। इससे जहां मेधावी बच्चों की प्रतिभा सामने आती है, वहीं अन्य छात्र भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र ही आगे बढ़कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं, और ऐसे मंच छुपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.