सोनभद्र: बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले, कई थाना प्रभारी बदले

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कुल 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। तबादले की सूची के अनुसार चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया को ओबरा का प्रभारी बनाया गया है, वहीं अनपरा थाना प्रभारी शिवप्रसाद वर्मा को घोरावल भेजा गया है। घोरावल प्रभारी रामस्वरूप वर्मा का तबादला मांची थाना में किया गया है। इसी प्रकार दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज को शाहगंज का चार्ज सौंपा गया है। शक्तिनगर प्रभारी कुमुद शेखर सिंह को चोपन का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सर्विलांस/एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह को अनपरा भेजा गया है। इसके अलावा ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह और रामपुर बरकोनिया प्रभारी हेमंत कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है।
नरेंद्र कुमार सिंह को बीजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, स्वतंत्र कुमार सिंह को दुद्धी की जिम्मेदारी दी गई है। दुद्धी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को सीसीटी प्रभारी और बीजपुर प्रभारी अखिलेश मिश्र को पन्नूगंज का प्रभारी बनाया गया है। रायपुर उपनिरीक्षक दशरथ राम को शक्तिनगर, मांची प्रभारी सूर्यभान को रायपुर और शाहगंज प्रभारी जितेंद्र कुमार को रामपुर बरकोनिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह को क्राइम ब्रांच से विंढमगंज का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से जिले में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.