- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/रघुराज सिंह
सोनभद्र (बीजपुर)। श्री अजीरेश्वर धाम परिसर, जरहा में बुधवार को शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मे. बघेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि., विंध्यनगर (सिंगरौली, मध्यप्रदेश) के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉकों से आए सेवानिवृत्त, परिषदीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को तिलक, माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र में पहली बार सामूहिक रूप से शिक्षकों के सम्मान का यह आयोजन हुआ, जिसमें वर्षों बाद दूर-दराज़ से आए शिक्षक एक-दूसरे से मिलकर पुराने दिनों को याद कर भावुक और प्रफुल्लित हुए।
कार्यक्रम में परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यासकर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर संजय यादव और वर्तमान ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की कार्यप्रणाली से ही समाज का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। उनका यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए मिसाल है।
सम्मान समारोह में शिक्षकों के अलावा पत्रकारों और अन्नदाताओं को भी अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आर.के. सिंह, सत्यनारायण बंसल, भगवत जी, राघवेंद्र सिंह, रबी गुप्ता, अशोक चौरसिया, गणेश शर्मा, रामविचार गोंड, डॉ. ए.के. दुबे, श्याम सुंदर जायसवाल, सुशीला देवी, बिनोद भारती, त्रिभुवन नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, डॉ. ब्रह्मजीत सिंह, तेजबली सिंह, राहुल सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवम संकल्प इंटरमीडिएट के प्रबंधक राम प्रकाश पांडेय ने किया। समापन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
