- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के प्रधान डाकघर में अव्यवस्थित कार्यप्रणाली और समय से पहले सेवा बंद किए जाने की शिकायतों पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। डॉ. तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से डाकघर में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट का कार्य केवल दोपहर 2 बजे तक ही सीमित किया जा रहा है, जबकि निर्धारित समय शाम तक का है। उन्होंने कहा कि कई नागरिकों को दोपहर बाद आने पर काउंटर बंद मिल जाता है, जिससे उन्हें बार-बार लौटना पड़ता है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि एक कर्मचारी कान में ईयरफोन लगाकर कार्य कर रहा था, वहीं एक अन्य कर्मचारी द्वारा लोगों से अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत भी सामने आई। डॉ. तिवारी ने इसे जनसेवा की भावना के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समयबद्ध सुधार नहीं किया गया, तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने डाकघर प्रशासन को निर्देश दिया कि कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए, जनता के साथ विनम्रता से व्यवहार हो और किसी को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सतीश पांडेय, प्रकाश श्रीवास्तव, अनुज पांडेय, अधिवक्ता रंजीत पांडेय, राजकुमार, श्याम कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
