सोनभद्र: डॉक्टर और दवा आम आदमी का अधिकार – आनन्द पटेल दयालु

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (कोन)। रामगढ़ कोन स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टर, दवा, एक्स-रे मशीन, महिला डॉक्टर और सभी प्रकार की जांच सुविधा की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कन्नौजिया ने किया। अभियान में सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर मोबाइल नंबर सहित किए।

आम जनता के अधिकारों के लिए आंदोलन
आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि जिस प्रकार छह महीने के संकल्प और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के सहयोग से तेलगुड़वा से कोन तक सड़क का निर्माण हुआ था, उसी तरह अब आम जनता के हस्ताक्षर से कोन के अस्पताल में चार डॉक्टर, एक महिला डॉक्टर, एक्स-रे मशीन और हर प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध कराने की लड़ाई लड़ी जाएगी।

अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर सवाल
दयालु ने आरोप लगाया कि दो लाख आबादी के बावजूद कोन अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। महिला डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को मजबूरी में 70 किलोमीटर दूर रॉबर्ट्सगंज जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ अन्याय है और आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस महीने के संकल्प के साथ आम आदमी को राहत दिलाना ही लक्ष्य है। दयालु ने कहा – “डॉक्टर दवा आम आदमी का अधिकार है, उसे दिलाकर ही लेंगे दम।”

प्रमुख लोग रहे मौजूद

हस्ताक्षर अभियान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनाब महताब आलम, प्रदेश सचिव विकास कुमार गौड़, जिलाध्यक्ष जनाब शिब्बू शेख, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कन्नौजिया समेत कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.