सोनभद्र : पुत्री के घर आई वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत

  • रिपोर्ट: अजीत पांडेय

बभनी/सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव में पुत्री के घर आई एक वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतका की पहचान 64 वर्षीय इजोरिया पत्नी सुखदेव, निवासी शंकरपुर थाना रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है, जो बीते 19 जनवरी से अपनी पुत्री के घर आई हुई थीं।
परिजनों के अनुसार बुधवार शाम वह शौच के लिए खेत की ओर गई थीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं। खोजबीन के दौरान घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित बाउली के पास उनकी चप्पल मिली, जिसके बाद आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाउली से महिला को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से पुत्री मानकुंवर का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.