सोनभद्र: बकरी चराने गई किशोरी को अज्ञात विषैले जंतु ने डंसा, इलाज जारी

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/मनीष कुमार

सोनभद्र (दुद्धी)। मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे बीडर गांव में बकरी चराने गई एक किशोरी को अज्ञात विषैले जंतु ने डस लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार कुमारी अमृता (18) पुत्री राजेंद्र निवासी बीडर खेत की ओर बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान अचानक किसी विषैले जंतु ने उसके बाएं पैर में काट लिया। दर्द से कराह उठी अमृता को परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.