- रिपोर्ट:शिवेंदु श्रीवास्तव
नगवां(सोनभद्र)। बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में विकास खंड नगवां के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आलोक कुमार सिंह, अमरेश सिंह पटेल और अनिल सिंह की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों, एसएमसी अध्यक्षों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, वहीं संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। अरविंद सिंह ने निपुण भारत मिशन की जानकारी दी, जबकि संजय जायसवाल ने कायाकल्प मिशन के तहत 135 विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय चकया के छात्र चंद्रमा, लवकुश और श्यामसुंदर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अमरेश सिंह पटेल ने विद्यालयों के संपर्क मार्गों के विकास पर अपने विचार रखे। इस दौरान चिंतामणि सिंह, श्रीकांत दुबे, उमाकांत, डॉ बृजेश महादेव, अरुणेश चंद्र, प्रवीण मिश्रा और प्रशांत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धनंजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आयोजन के समापन की घोषणा की।
