सास को गोली मारने वाला दामाद गिरफ्तार, पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी टीम ने की कार्रवाई

सास को गोली मारने वाला दामाद गिरफ्तार, पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी टीम ने की कार्रवाई

फरीदाबाद: बता दें कि रीता गिरी वासी नंगला एनक्लेव पार्ट 1 सारन ने अपने कथन में आरोप लगाया कि वर्ष 2009 में उसकी बेटी प्रियंका की शादी रामबीर वासी नंगला एनक्लेव पार्ट 1 सारन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रामबीर उसकी बेटी को परेशान करता था। शिकायतकर्ता की बेटी ने रामबीर के खिलाफ खर्चा व मारपीट का केस डाला हुआ है। जिस संबंध में कई दिनों से रामबीर शिकायतकर्ता व उसकी लड़की को धमकी दे रहा था। 9/10 मई की रात को रामबीर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और शिकायतकर्ता को जान से करने के नियत से देसी कट्टे से पेट में गोली मारी और मौका से भाग गया। जिस पर थाना सारन में हत्या के प्रयास व अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामबीर वासी नंगला एनक्लेव पार्ट 1 सारन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रियंका से लव मैरिज की थी। जिससे उसका मनमुटाव चल रहा था। 2 साल पहले प्रियंका बच्चों के साथ आरोपी को छोड़कर अपनी मां के घर पर आ गई थी तथा प्रियंका ने आरोपी पर अदालत में केस डाल दिया। 9/10 मई की रात को वह देसी कट्टा लेकर प्रियंका के घर गया, जहां पर उसने अपनी सास को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.