नागपुर के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, छह लोगों की मौत, तीन घायल

नागपुर: गुरुवार दोपहर नागपुर शहर के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें पांच महिलाओं समेत छह श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी दी।

यह घटना यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर करीब एक बजे हुई।

नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने बताया कि कुल नौ घायलों को शहर के दो निजी अस्पतालों में लाया गया।

उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि इनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय ज्यादातर पीड़ित फैक्ट्री की पैकेजिंग यूनिट में काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.