Wheat instead of millet in October in Sirsa: अक्टूबर माह में बाजरे की जगह डिपुओं पर गेहूं का होगा वितरण

Wheat instead of millet in October in Sirsa ( एम पी भार्गव ): खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा द्वारा राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश दिनांक 30 सितंबर 2026 के अनुसार, सिरसा जिले के लगभग 2 लाख 22 हजार राशन कार्डधारकों को अक्टूबर माह में बाजरे की जगह गेहूं का वितरण किया जाएगा।

नई व्यवस्था इस प्रकार है-

1.अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) कार्ड:
प्रत्येक कार्ड पर पहले 23 किलो गेहूं 12 किलो बाजरा मिलता था। अब 35 किलो गेहूं मिलेगा।

2. बीपीएल कार्ड: प्रत्येक सदस्य को पहले 4 किलो गेहूं + 1 किलो बाजरा मिलता था। अब बाजरे की जगह 1 किलो अतिरिक्त गेहूं, यानी कुल 5 किलो गेहूं प्रति सदस्य मिलेगा।

विभाग के अनुसार अक्टूबर माह में अतिरिक्त गेहूं की पूर्ति सितंबर 2026 के उपलब्ध स्टॉक से की जाएगी। सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों और डिपो संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि लाभार्थियों को समय पर जानकारी दी जाए और वितरण में पारदर्शिता रखी जाए।

यह निर्णय सरकारी स्टॉक प्रबंधन और लाभार्थियों को गुणवत्तायुक्त अनाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.