Aditya Yadav Badaun Program 2026: सांसद आदित्य यादव 3 से 5 अक्टूबर तक बदायूं में करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

Aditya Yadav Badaun Program 2026: समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक बदायूं में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह पार्टी की मासिक बैठक, जनता दर्शन, PDA पंचायत, कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगे।

3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गांधी नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे विधानसभा क्षेत्र बदायूं के ग्राम सिलहरी में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचेंगे।

4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनता दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कुंवरगांव में आयोजित PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 3 बजे अल-हम्द मैरिज लॉन में PDA पंचायत एवं ‘बूथ से विजय तक’ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आरफीन मैरिज लॉन में आयोजित PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वैदो टोला में समाजवादी पार्टी की नगर कमेटी की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.