सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 10 लाख रुपए की 2 क्विंटल 510 ग्राम डोडा चूरा पोस्त से भरा कंटेनर बरामद, एक काबू 

ऐलनाबाद सिरसा 21 अप्रैल , ( एम पी भार्गव) सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा पोस्त से भरे एक कंटेनर से करीब 10 लाख रुपए की 2 क्विंटल 510 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान बलकार पुत्र सुखदेव सिंह निवासी फुलो जिला सिरसा के रूप में हुई है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है, और रिमांड अवधि के दौरान डोडापोस्त चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला की सीआईए ऐलनाबाद के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम नाका तलवाड़ा झील पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान हनुमानगढ़ राजस्थान की तरफ से एक कंनटेनर आता दिखाई दिया । उक्त कंटेनर सवार ड्राइवर ने कंटेनर को वापस मोडकर की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने उक्त कंटेनर सवार व्यक्ति को काबू कर वापस मोड़ने के बारे में पूछा तो उक्त ड्राइवर कोई संतोषजनक जबाब नही दे पाया । पुलिस पार्टी ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार कंटेनर की तलाशी लेने पर प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ, करीब 10 लाख रुपए का 2 क्विंटल 510 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ है । उन्होंने बताया कि इस संबंध में ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है, कि उक्त डोडा चूरा पोस्त मध्यप्रदेश के रतलाम क्षेत्र से लाया गया था, और उसे सिरसा व आसपास के क्षेत्रो में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला भर में मादक पदार्थ तथा शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने आमजन से भी अपील की है, कि अगर उन्हें मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के बारे में कोई जानकारी मिले तो निसंकोच होकर पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.