सिकंदराबाद: छठ पर्व को लेकर तैयारी में जुटे श्रद्धालु

सिकंदराबाद। दीपों के पर्व दीपावली के बाद आने वाला छठ पर्व का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। जिसके लिए श्रद्धालुओं ने पूरी तैयारी कर ली हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छठ पर्व कम ही मनाया जाता है। लेकिन सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों से लोग नौकरी करते हैं। वे छठ पर्व को बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाते हैं। छठ पर्व औद्योगिक क्षेत्र और नगर के कृष्ण तालाब मंदिर के पास मनाया जाता है। इसके लिए तालाब और औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए तालाब की साफ सफाई की गई है।

sikandarabaad: Devotees busy preparing for Chhath festival. महिलाओं ने बाजार में छठ पर्व को लेकर खरीदारी की। नालंदा निवासी पंकज सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को नहाए खाए ,18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को सूर्यास्त को अर्क और 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्क दिया जाएगा। छठ पर्व को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.