महादेव की नगरी में शिल्पा शेट्टी की आस्था, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा; परिवार की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टीने गुरुवार को काशी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
दर्शन के दौरान शिल्पा शेट्टी पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आईं। मंदिर परिसर में उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और कुछ समय तक ध्यान भी लगाया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने शांतिपूर्वक दर्शन किए। काशी विश्वनाथ धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की तरह उन्होंने भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
शिल्पा शेट्टी का यह आध्यात्मिक दौरा एक बार फिर यह दर्शाता है कि काशी विश्वनाथ धाम देश की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं।
