ध्वस्तीकरण नोटिस के बीच जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, परिसर में बढ़ी हलचल

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर। रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) द्वारा यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किए जाने के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी एवं पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा यूनिवर्सिटी पहुंचीं। उनके साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष फातिमा जबीं भी मौजूद रहीं।

डॉ. तजीन फातिमा के यूनिवर्सिटी पहुंचते ही परिसर में हलचल बढ़ गई। इस दौरान उन्होंने वाहन से ही परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की।

Dr. Tazeen Fatma arrives at Jauhar University amidst demolition notice; activity on campus intensifies.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को वहां से हटने के लिए कहा गया। वहीं, डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि उनके पास कार्रवाई को लेकर 15 दिन का समय है।

गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने हाल ही में जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को कथित निर्माण अनियमितताओं के मामले में ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। इसके बाद से यूनिवर्सिटी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

डॉ. तजीन फातिमा के दौरे के बाद एक बार फिर जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वहीं, आरडीए की ओर से जारी नोटिस के संबंध में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.