कप्तान का पर्सनल फोटोग्राफर’ बताने वाले युवक पर उठा बड़ा सवाल, एसपी अनिल कुमार सिंह बोले— हमारा कोई निजी फोटोग्राफर नहीं
एएसपी अनुराग सिंह और सीओ शाहबाद हर्षिता सिंह ने sp के सामने बताया वो वीडियो ग्राफर है हमको सही जानकारी नहीं
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर। शहर के पहाड़ी गेट निवासी तौसीफ रज़ा द्वारा स्वयं को पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामपुर का “पर्सनल फोटोग्राफर” बताए जाने की चर्चा के बीच नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एक व्यक्ति बड़े अधिकारियों के नाम लेकर अपना आपको अधिकारियों का फोटोग्राफर बताने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब इस संबंध में नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हमारा कोई पर्सनल फोटोग्राफर नहीं है।” उस समय उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह तथा क्षेत्राधिकारी (शाहबाद) हर्षिता सिंह भी मौजूद रहे।
बताया जाता है कि बातचीत के दौरान जब संबंधित युवक की फोटो अधिकारियों को दिखाई गई तो अधिकारियों की ओर से कहा गया कि उक्त व्यक्ति अक्सर पुलिस अधिकारियों और कार्यक्रमों की तस्वीरें खींचकर अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करता रहता है। सूत्रों के अनुसार शहर के लोगों से ऐसा भी बताया गया है कि थाना गंज इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा का निजी मीडिया प्रभारी भी बताता है अधिकारियों के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है और पुलिस कार्यक्रमों की तस्वीरें पोस्ट करता है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि संबंधित व्यक्ति स्वयं को पुलिस अधीक्षक का निजी फोटोग्राफर बताता रहा है, तो वह ऐसा किस आधार पर करता होगा और पुलिस थानों में उसकी सक्रियता का कारण क्या है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि उनका कोई निजी फोटोग्राफर नहीं है।
अब इस मामले को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी अधिकारी के नाम या पद का उपयोग कर स्वयं को अधिकृत या प्रभावशाली बताकर कार्य किया गया है, तो ऐसे मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है।
नोट: यह समाचार उपलब्ध जानकारी और संबंधित अधिकारियों के कथनों के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी व्यक्ति पर लगाए गए दावों की अंतिम पुष्टि सक्षम जांच या आधिकारिक रिकॉर्ड से ही मानी जाएगी।
