Ellenabad, August 21 (एम पी भार्गव): मनमौजी योगा क्लास में वरिष्ठ पत्रकार रमेश भार्गव का 63वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास, आत्मीयता और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भीम कांसरिया, बलराज कुक्का एवं गुरवीर सिंह (रिंकू रखरा) ने केक काटकर रमेश भार्गव का जन्मदिन मनाया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान रमेश भार्गव जी को पटका पहनाकर उनका मान-सम्मान किया गया। इसके बाद उन पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस आत्मीय सम्मान से समारोह का माहौल खुशी और उत्साह से भर गया। वहीं मनमौजी योगा क्लास के सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भी वरिष्ठ पत्रकार रमेश भार्गव जी को जन्मदिन की शुभकामनाओं का संदेश प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री की ओर से मिले शुभकामना संदेश से समारोह की खुशी और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश सोनी, वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी, प्रधान कृष्ण बराड, ओमप्रकाश खांडेकर,महेंद्र कुमार, पवन जमालिया फकीरचंद गर्ग, जय प्रकाश सोनी, ओम प्रकाश अरोड़ा, ओम प्रकाश, अशोक मखीजा, सुरजीत मक्कड़, रमेश पारिक, जयवीर पब्लिक हेल्थ, चेतन अग्रवाल, संतोख सिंह, विपिन मक्कड़ एवं डॉ. रामकिशन कांबोज सहित मनमौजी योगा क्लास के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने रमेश भार्गव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सदस्यों ने कहा कि रमेश भार्गव जी का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव सराहनीय है।
साथियों द्वारा मिल-जुलकर मनाया गया यह जन्मदिन समारोह स्नेह, सम्मान और भाईचारे की भावना से भरपूर रहा। केक काटने, पटका पहनाकर सम्मान करने, गुलाब की पंखुड़ियों से अभिनंदन करने और मिठाई खिलाने के साथ मनाया गया यह समारोह सभी के लिए एक खुशनुमा और यादगार अवसर बन गया।
