व्यक्तिगत श्रेणी के कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन 6 और 7 मई को

ऐलनाबाद सिरसा, 02 मई ( भार्गव ): कृषि विभाग द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी के कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन 6 और 7 मई को किया जाएगा। सीआरएम योजना वर्ष 2024-25 के तहत आने वाले कृषि यंत्रों का सत्यापन विभाग द्वारा दो श्रेणियों किया जाएगा।
कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि 6 मई को कपास मंडी सिरसा में खंड नाथुसरी चौपटा और सिरसा के यंत्रों स्ट्रॉ बेलर और स्ट्रॉ रेक कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वहीं, खंड डबवाली, औढां और बड़ागुढ़ा के यंत्रों का सत्यापन औढां अनाज मंडी में और ब्लॉक रानियां तथा ऐलनाबाद के यंत्रों का सत्यापन श्री जीवन नगर अनाज मंडी में किया जाएगा।
इसी प्रकार, 7 मई को सुपर सीडर कृषि यंत्र का भौतिक सत्यापन उक्त अनुसार ही किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि सत्यापन के समय वे आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। इनमें कृषि यंत्र का बिल, ई-वे बिल, ट्रैक्टर की वैध मूल आरसी शामिल हैं। इसके अलावा कृषि यंत्र के मुख्य फ्रेम पर पेंट से किसान का नाम, योजना का नाम और गांव का नाम लिखा होना चाहिए तथा मशीन का सीरियल नंबर लेजर कटिंग के रूप में अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन के लिए किसानों को अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.