खंड स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

ऐलनाबाद, 11 जून (एम पी भार्गव): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को एसडीएम पारस भागोरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड ऐलनाबाद व रानियां के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

एसडीएम ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम ऐलनाबाद की नई अनाज मंडी व खंड रानियां में अनाज मंडी में 21 जून को प्रातः 6 बजे आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए खंड स्तर पर ऐलनाबाद के तहसीलदार व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और रानियां खंड के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण और फाइनल रिहर्सल 20 जून को उक्त स्थानों पर ही होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.