Rampur: आपदा से निपटने की तैयारियों का रियलिटी चेक, चार स्थानों पर मॉक ड्रिल, स्कूली वाहनों की जांच, पांच पर कार्रवाई; आठ ओवरलोड वाहन सीज

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

Rampur Disaster Management Mock Drill: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जनपद में आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए चार स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान भूकंप, आग तथा रासायनिक एवं औद्योगिक दुर्घटनाओं जैसे संभावित आपदा परिदृश्यों पर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से संबंधित विभागों की तैयारियों, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया।

अभ्यास के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में बचाव, राहत एवं प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया को परखा गया। अधिकारियों और संबंधित टीमों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

  • स्कूली वाहनों की जांच, पांच पर कार्रवाई; आठ ओवरलोड वाहन सीज

स्कूली वाहनों की जांच

वहीं, शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देश पर ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। 14 से 19 सितंबर 2026 तक चल रहे छह दिवसीय अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने 30 स्कूली वाहनों की जांच की। मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर पांच स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान एवं बंद करने की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा एआरटीओ हरिओम के नेतृत्व में ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। खनन में संलिप्त आठ ओवरलोड वाहनों को थाना बिसौली और उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। इन वाहनों से करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना सरकारी खाते में जमा कराया गया।

सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले 38 दोपहिया और चारपहिया वाहनों के भी चालान किए गए। इनमें बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के मामले शामिल रहे।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहनों के जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और क्षमता से अधिक भार न लादने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.