- रिपोर्ट:हरिश्चंद्र कासगंज
कासगंज। सोरों ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरकुला में बुधवार को विदाई समारोह, विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा नव प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह शामिल हुए।
इस अवसर पर कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विज्ञान, कला और क्राफ्ट पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई, जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन कर सराहना की। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रविता सिंह, सहायक अध्यापिका आकांक्षा श्रीवास्तव, नरोत्तम सिंह, धीरज कुमार, प्रियंका गौतम, निशा यादव, जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली एवं नगर क्षेत्र पीटीआई सोमेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
