आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं आईजी मिर्जापुर की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 103 में से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

मिर्जापुर। शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.04.2026 को तहसील सदर, मिर्जापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल श्री राजेश प्रकाश, आईएएस एवं पुलिस महानिरीक्षक मिर्जापुर परिक्षेत्र द्वारा की गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मुनीन्द्र पाल सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, सिंचाई एवं चकबंदी, तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अरविंद पांडेय, राजस्व निरीक्षक नागिना सिंह, सहायक विकास अधिकारी सिटी, छानबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिटी व कोन, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सीडीपीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्युत, सिंचाई, चकबंदी, आपूर्ति निरीक्षक, थाना पुलिस तथा तहसील/ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारीगण शामिल रहे।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शेष लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.