Badaun Dussehra: गांधी ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व, मेघनाथ एवं रावण के पुतलों का हुआ दहन
Badaun Dussehra 2026: श्री रामलीला महोत्सव कमेटी, बदायूँ के तत्वावधान में दशहरा पर्व के पावन अवसर पर गांधी ग्राउंड मैदान में मेघनाथ एवं रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षका बदायूँ अंकिता शर्मा , नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Badaun Dussehra: विशेष फायर शो का आयोजन
दशहरा पर्व के विशेष आकर्षण के रूप में श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से गुजरात के बड़ौदरा से विशेष फायर शो का आयोजन भी कराया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी एवं आकर्षक अग्नि प्रदर्शन ने कार्यक्रम को और भी भव्य एवं यादगार बना दिया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं नगरवासियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और गांधी ग्राउंड का वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
श्री रामलीला महोत्सव कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, अतिथियों, सहयोगियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
