फॉर्म-7 के जरिए वोट कटवाने की साजिश पर सपा सख्त: दोषियों पर FIR, जेल भेजने की चेतावनी

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी एस आइ आर प्रक्रिया में फॉर्म 7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के फर्जी तरीके से कुछ लोगों के द्वारा वोट काटने की कार्रवाई करने वालों के खिलाफ FIR करा कर भेजेंगे जेल किसी मतदाता के साथ नहीं होने देंगे भेदभाव जिला प्रशासन से मिलकर पूरी जानकारी देंगे
उक्त बात बाराबंकी जनपद के SIR प्रभारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने छाया चौराहा स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद पूर्व मंत्री/ विधायक रामनगर फरीद महफूज किदवाई सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव पूर्व विधायक रामगोपाल रावत पूर्व विधायक राम मगन रावत पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू प्रदेश प्रवक्ता फैजान किदवाई सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस व्यक्त किये।
राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने गंभीर मुद्दो को सामने रखते हुए कहा फार्म 7 के माध्यम से पीडीए एवं विशेष रूप से अल्पसंख्यकों का वोट कटवाने की साजिश निरंतर की जा रही है मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली की तैयारी हो रही है फार्म 7 के फर्जी तरीके से इस्तेमाल की पूरे प्रदेश की हर विधानसभाओं से शिकायत मिल रही है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायते दी है। फार्म 7 की धांधली और लिखित शिकायतों के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
श्री गोप ने चुनाव आयोग से फार्म 7 के जरिए हो रही धांधली को रोकने की मांग करते हुए कहा कि डाउन लोडेड फार्म के सत्यापन की वैकल्पिक व्यवस्था हो। हर फार्म पर नम्बरिंग हो। कागजी फार्म 7 पर भारत निर्वाचन आयोग का होलोग्राम हो। फार्म 7 के अब तक जमा सारे फार्म निरस्त किये जाये। अब तक जमा किये गये फार्म 7 के हस्ताक्षरों की न्यायिक जांच हो। घपलेबाजी को पकड़ने के लिए आर्टीफिसियल इंटेलीजेंस का सहारा लिया जाये। फार्म 7 जमा करते समय की सीसीटीवी फुटेज निकाली जाये। जो भी आरोपी पकड़ा जाये उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर संबंधित के खिलाफ साजिश करने के साथ उसके ऊपर 420 का मुकदमा चलाया जाय। राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी क्या कर रहे है। वे किस तरफ है। समाजवादी पार्टी की तमाम लिखित शिकायतों के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। आज इस परिस्थिति में प्रदेश के बीएलओ हताश और निराश है। भाजपा ने बीएलओ का नाम ही वोटर लिस्ट से काटने की सूची भेज दी है। इससे बड़ा फार्म 7 के दुरुपयोग का प्रमाण और क्या चाहिए।
श्री गोप आगे कहा कि लोकतंत्र में आम जनता का सबसे बड़ा अधिकार वोट ही है और आप मतदाता को उसके इसी अधिकार से फर्जी तरीके से वंचित किया जा रहा है जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसकी हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी अगर कार्रवाई नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।
प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी पूर्व मंत्रियों विधायकों पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन एवं चुनाव आयोग से इस तरह की धांधली को रोकने के लिए तत्काल मजबूत कदम उठाने क्या अपील करते हुए फार्म 7 की गड़बड़ी में शामिल लोगो के ऊपर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा भाजपा हार के डर से घबराई हुई है इसीलिए वह पीडीए मतदाताओं खासकर अल्पसंख्यकों का वोट काटने का षडयंत्र कर रही है पेन ड्राइव के जरिए टारगेट करके विधान सभाओ में वोट काटने के लिए सूची भेजी जा रही है जिस पर सभी विधायक पूर्व विधायक विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारियों की पैनी नजर है हमारा हर पीडीए बूथ प्रहरी अपने-अपने बूथ की निगरानी कर रहा है जहां से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत आएगी तत्काल समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी विधायक मौके पर पहुंचकर इस प्रकार का कृत्य करने वालों को रंगे हाथों पकड़ने का काम करेंगे जिसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9839204142 भी जारी किया।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला महासचिव हिमांशु यादव जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रधान जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू कामता प्रसाद यादव जसवंत यादव कार्यालय सचिव राजकुमार वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.