समस्तीपुर में दूध लेकर लौट रहे पंडित को साधू ने मारी गोली

गंभीर हालत में पीएमसीएच में चल रहा इलाज

समस्तीपुर / समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के जलालपुर NH-122 जवान चौक बांध के पास रविवार की रात दूध लेकर जा रहे हैं एक किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी है। उन्हें गंभीर स्थिति में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी किसान डुमरी दक्षिणी चपरा गांव के अरविंद राय उर्फ पंडित राय बताए गए हैं। घटना की सूचना पर मोहनपुर ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पंडित राय रात मटियौना से दूध लेकर घर चपरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जवान चौक के पास इसी गांव के मुकेश कुमार उर्फ साधु ने उन्हें घेर लिया। पहले गाली-गलौज की फिर उन ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली पंडित राय के सिर में व आंख के पास लगी। जबकि एक कंधे के पास से छू कर निकल गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल मोहनपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.