लालपुर कूड़ा घर में दफन मांस को लेकर फैली शव की अफवाह, खुदाई में निकली सच्चाई

  • रिपोर्ट- पंकज झा

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लालपुर कूड़ा घर में जमीन के नीचे कुछ दफन होने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। देखते ही देखते इलाके में “शव दफनाने” की अफवाह फैल गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।ग्रामीणों के दबाव पर मौके पर जेसीबी बुलाकर खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से बोरियों में भरा पशुओं का मांस बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई।पुलिस के मुताबिक, 18 मई 2026 की सुबह करीब 4 बजे हुकुलगंज स्थित चंद्रा रेजिडेंसी के सामने एक ऑटो (UP 65 LT 8262) डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। हादसे में चालक शाहील पुत्र दयाशंकर और उसकी पत्नी नाजरा घायल हो गए थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो में रखी बोरियों की जांच की, जिसमें भैंस का मांस मिला। चालक ने बताया कि वह यह मांस एक शादी समारोह में सप्लाई करने ले जा रहा था। दुर्घटना के बाद मांस खराब हो जाने पर पुलिस ने उसे लालपुर कूड़ा घर में जमीन के नीचे दबवा दिया था।बाद में इसी दफनाए गए मांस को लेकर शव होने की अफवाह फैल गई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामला केवल अफवाह का था और क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.